बेमेतरा(सुनीलनामदेव). पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि,बीते दिनों बाजार पारा बेमेतरा के अली कलेक्शन दुकान के सामने से ठाकुर राम साहू के मोटर सायकल से बैंक आफ बडौदा शाखा बेमेतरा से अपने सेविंग खाता से नगदी 02 लाख रूपये को अपने जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए निकालकर उक्त रकम को हेण्ड पर्स सहित अपने मो.सा. के डिग्गी मे रखा और सब्जी मार्केट गया जहां घटना स्थल से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा सब्जी खरीदते समय उक्त मो.सा. में रखे नगदी रकम 02 लाख रूपये एवं बैंक संबंधित दस्तावेजो को हेण्ड पर्स सहित चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था दिनांक 04.03.2023 को आरोपी सुनील नट उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा एक फरार आरोपी की पता साजा की जा रही थी प्रकरण में विवेचना के दौरान फरार आरोपी बाबू सिंह नट ऊर्फ पप्पू को आज दिनांक 24.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर बरामद किया गया है। *बरामद मशरूका –* *1. नगदी रकम 10 हजार रूपये।* *2. मोटर सायकल कीमती करीन 01 लाख रूपये।* *आरोपी –* *1.बाबू सिंह नट ऊर्फ पप्पू पिता आनंद राम नट उम्र 30 साल साकिन पंडरा पाठ थाना कापू जिला रायगढ।* *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी –* *1.सुनील नट पिता कैलाश प्रसाद उम्र 30 साल साकिन कंडरजा थाना कापू जिला रायगढ।*
