युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे के नेतृत्व में मनाया गया शहीद दिवस, किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे ने कहां इनकी बलिदानी को मेरा शत-शत नमन

रोशन अवस्थी@देवभोग:- देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया गया। स्थानीय देवभोग के हृदय स्थल पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के मूर्ति के सामने सर्वप्रथम देवभोग के समाज सेवक घनश्याम रेवती प्रधान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन गौरवशाली भरा रहा है क्योंकि आज ही के दिन हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु देश की आजादी के लिए शहीद हुए थे जो युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी यह शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा आज भी हम युवाओं को अपने अंदर इसी प्रकार की भावना जागृत कर देश सेवा में लगना चाहिए।
इस शहीद दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से संबंध रखने वाले एवं किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे ने भी इन शहीदों को याद कर कहा कि इन्हीं लोगों के बदौलत आज हम आजाद हुए हैं, इनकी बलिदानी आज पूरे भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि इन शहीदों की बलिदानी को मेरा शत-शत नमन इस शहादत दिवस के मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे, युवा कांग्रेस जिला सचिव पुस्तम बघेल, किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे,पुनीत नेताम, टीकम निषाद,केशव सिन्हा,सूर्या सिंदूर,दुर्गेश मरकाम, योगेंद्र आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *