रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , रायपुर छत्तीसगढ़ में शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय “फिटनेस एवं एरोबिक्स ” कार्यशाला

रायपुर. आज दिनांक 24.03. 2023 दिन शुक्रवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , रायपुर छत्तीसगढ़ में शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय *”फिटनेस एवं एरोबिक्स “* कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रो.सी.डी. अगाशे, प्रो. रीता वेणुगोपाल , प्रो. राजीव चौधरी, डॉ. आर. के. मिश्रा तथा उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया ।कार्यशाला मे प्रो.सी.डी. अगाशे ने अपने वक्तव्य मे बताया कि पहले लोग व्यायाम करते थे जिनका फायदा उनके जीवन भर मदद करता है और एक संदेश के साथ “हिट है, तो फिट है” के साथ अपना वक्त को विराम दिया।आज के कार्यशाला के प्रथम दिवस में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. विद्या राय, निखिल बंगा शिक्षण महाविद्यालय बिशुनपुर ,बांकुरा ,पश्चिम बंगाल रहे इन्होने “फिटनेस एवं एरोबिक्स” के महत्व के बारे में बताया कि सामान्य व्यक्ति के दैनिक जीवन में फिटनेस के लिए एरोबिक्स एक मेडिसिन के रूप में कार्य करता है जिससे हृदयाघात की संभावनाए कम रहता है । साथ ही एरोबिक्स के विभिन्न स्टेप जैसे फोर काउंट, फॉरवर्ड स्टेप आदि को अभ्यास कराये। आभार प्रकट छात्रा मोनिका द्वारा सभी अतिथि, रिसोर्स पर्सन, मीडिया प्रभारी तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन अर्चना साहू एवं कामिनी सिदार के द्वारा किया गया। *कार्यक्रम में 310 प्रतिभागी शामिल हुए थे।* दिनांक 25.03. 2023 को कार्यशाला के द्वितीय दिवस के रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. विद्या राय उपस्थित रहेंगे I आयोजन स्थल – शारीरिक शिक्षण अध्ययनशाला परिसर, समय- 6:30 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *