उतई नगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया

रोशन सिंह@उतई। प्राचीन शिव मंदिर सब्जी मार्केट उतई में महाशिवरात्रि के पावन पर्व हुई विशेष पूजा अर्चना युवा समाजसेवी के पहल पर भंडारा का आयोजन हुआ।पूजा अर्चना पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से कर हवन यज्ञ कराया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ललित चंद्राकर बहादुर नेताम तुलाराम साहू कुमार साहू प्रहलाद वर्मा सुरता सिंह भावेश साहू सतीश पारख सोनू राजपूत सोहन रिगरी सहित नगर के व्यापारी नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर के राम दरबार हनुमान मंदिर पंचमुखी हनुमान मंदिर गांधी चौक में स्थित शिवालय बंजारी पारा बजरंग नगर सहित सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर दूध दही बेल पत्र धतूरा आदि अर्पित किए गए। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में महाशिवरात्रि का पावन पर्व भारी धूमधाम से मनाया जा रहा है।शिवालयों में सुबह से पूजा अर्चना करने भक्त गण पहुंचे, महाशिवरात्रि के कारण भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।महिलाओं की भीड़ शिवालयों में ज्यादा देखी जा रही है। जगह जगह भंडारा का आयोजन किया गया,पूरा क्षेत्र भक्ति मय के साथ शिवमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *