गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक निवास का घेराव 20 फरवरी को

रोशन सिंह@उतई।भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग एवं भिलाई द्वारा 20 फरवरी दोपहर 1 बजे से प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याएं, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध ।

इस मौके पर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया जी के संयुक्त नेतृत्व एवं विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास के मार्गदर्शन में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *