हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रियों का महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत

रोशन अवस्थी@देवभोग। आज दिनांक 19 फरवरी को देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में झिरी पानी से पद यात्रा शुरू किया गया उसके बाद सभा के बाद ग्राम थिरालीगुड़ा पहुंच कर सभा के बाद समापन किया गया। इस दौरान पदयात्रियों का गाँव-गांव में आरती उतारी गई। 26 जनवरी से 19 फरवरी को विकास खंड देवभोग के 95 बूथों में से आज तक 81 बूथों में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा किया जा चुका है आज तक 21 दिन पद यात्रा किया और भूपेश बघेल के चार वर्ष में किए गए उपलब्धि को सभा के माध्यम से बताए जा रहे हैं। आज के पद यात्रा पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी पद यात्रा प्रभारी सेवन सिंह पुजारी,ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी , जिला महामंत्री सूरज शर्मा , युवा ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान देवी सिंह यादव राजेंद्र चक्रधारी विजय कुमार तीरन नागेश,चितरंजन मांझी युवा मितान अध्यक्ष झिरी पानी ,बूथ अध्यक्ष जगमोहन बीसी ,जगत राम बीसी सचिव युवा मितान क्लब भास्कर नायक ,लवाने सर मांझी, रविलाल मांझी , रुकमन मांझी , जोन प्रभारी शुशील नायक, लचो राम यदु तुला राम यदु, जीवनलाल यदु ,पवित्र नेताम ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाएं। आज 21 दिन में 36 गांव के पूरे 32 बूथ पूरा होचुका है ।कुल देवभोग के 95 बूथों में से 81 बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा किया गया है और तीन दिन में 14 बूथों का पद यात्रा किया जाएगा और 22 फरवरी को पद यात्रा का समापन देवभोग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *