ग्राम कोकड़ी में हुआ शिव मंदिर का शिलान्यास


उतई ।महाशिवरात्रि केअवसर पर ग्राम कोकड़ी में मेला विगत कई वर्षों से लगता आ रहा है यहां पर बहुत पुरानी शिव मंदिर है जिसका जीर्णोद्घार कर भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया जाना है जिसके भुमिपुजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंद कुमार सेन ,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्राकार सभापति जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी सरपंच कोकड़ी प्रमिला साहु ,सहकारी समिति अध्यक्ष कोडिया भरत चन्द्राकार, सहकारी समिति अध्यक्ष बोरीगारका राजेश साहू उप सरपंच कोकड़ी पुष्पा साहु रहे। कोकड़ी मेला समिति के संयोजक राकेश हिरवानी ने बताया छ ग में लुप्त हो रही मेला स्थलों में ग्राम कोकड़ी का भी मेला भी आ रहा था जिसको विकसित करने के लिए हम सब निरन्तर प्रयास जारी हैं हमें हमारे विधायक ताम्रध्वज साहू जी का भरपूर सहयोग मिल रहा जिसके मार्गदर्शन में यह भुमिपुजन आयोजित किया गया समिति के संरक्षक हर्ष साहु जी के नेतृत्व में विगत कुछ वर्षो से इसे भव्यता देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है हमारी आम जन से अपील है कि इस मंदिर निर्माण में मंदिर कि भव्यता बढ़ाने आप सभी भी अपनी सहयोग प्रदान करें अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुर दान करें । समिति कि अपील पर दिवाकर गायकवाड़ सहीत कुछ लोगों ने मंदिर निर्माण में रेत , गिट्टी ,सीमेंट मंदिर समिति अध्यक्ष पूर्व सरपंच रोशन साहु को दान किया।
भुमिपुजन में रिवेन्द यादव, भानपुरी सरपंच राजु देशमुख, वेदनारायण साहू, रोहित साहु , गोपी विश्वकर्मा, धनेश्वरी साहु, सेवक निषाद, महावीर, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित हुए। मेला स्थल में सुबह 4बजे से प्रातः स्नान से लेकर शाम तक विभिन्न आयोजन होता रहा जहां मेले में आसपास के गांव से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *