नवागढ़ में अयोध्या की तरह श्री सियाराम दरबार मंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि अयोध्या से पवित्र मिट्टी एवं सरयू नदी का पवित्र जल लेकर पंहुचे भक्तजन

**नवागढ़(सुनील नामदेव)-आज नवागढ़ विधानसभा मुख्यालय में अयोध्या धाम की तरह श्री सियाराम दरबार मंदिर बनाने के संकल्प के अनुसार क्षेत्र के करीब 200 से भी अधिक लोगो का जत्था रामजन्म भूमि अयोध्या से पवित्र मिट्टी एवं सरयू नदी का पवित्र जल संग्रहित कर पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के सभी सरपंच एवं सभी समाज के श्रद्धालु भक्तगणों का फूल माला के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया।इस अवसर पर नगर में भव्य कलश यात्रा एवं श्री सियाराम, पवनपुत्र हनुमान जी भव्य रथ में सवार होकर जय सियाराम के जय कारें के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए,प्राचीन श्री शमी गणेश मंदिर तक नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव मा. श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी के साथ नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी समाज एवं आमजन मानस बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *