12 **रायपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी पसभी जिला मुख्यालयों में रैली सभा कर जनसंवाद करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के लिए तैयार कर रहे हैं। साथ ही अनेकों नागरिक जो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से दुखी हैं, वे खुले मन से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। रायपुर लोकसभा प्रभारी पुष्पेंद्र परिहार, रायपुर जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार झा एवं पीएस पन्नू ने बताया है कि सभी जिलों में जनसंवाद जनसंपर्क अभियान जारी है आज 11 फरवरी को बलौदाबाजार जिले में जनसंवाद होगा। रविवार 12 फरवरी 23 को रायपुर राजधानी के गांधी चौक से रैली सिटी कोतवाली होते हुए रविंद्र मंच कालीबाड़ी पहुंचेगी जहां सभा को उक्त दोनों नेता संबोधित कर कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश देंगें। पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद के बाद नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराऐगें, तथा सभा में पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगें। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी 12 फरवरी के कार्यक्रम के लिए लगातार बैठक, तैयारी और उसकी समीक्षा कर रहे है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा पूरे प्रदेश में देश की जनता के खून पसीने की कमाई को अडानी अंबानी को सौंपने से पूरे देश की जनता एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यंत नाराज हैं। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का एनपीएस ओपीएस का पैसा डूबत खाते में जाने, आरक्षण के मिल रहे लाभ को बंद हो जाने तथा दोनों ज्वलंत समस्या पर केंद्र और राज्य की लड़ाई से छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति परिचित है। 12 फरवरी रविवार की रैली में उपस्थित होने वाले जिले के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एक ही संकल्प लेकर रायपुर कुच करेंगे, कि दिल्ली बदलीश, पंजाब बदलीश, अब छत्तीसगढ़ बदलबो। प्रदेश प्रभारी 12 फरवरी 23 को दोपहर रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करेंगे और साथ ही संवाद से पहले आम आदमी पार्टी के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत भी किया जाएगा। तदोपरांत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहेगा। रविवार 12 फरवरी को प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में दोपहर 12 बजे गांधी मैदान से रैली कोतवाली चौक बिजली ऑफिस चौक होकर कालीबाड़ी रविंद्र मंच में सभा के रूप में परिणीत होगी। जहां सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन व युवा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रदेश में व्याप्त भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के रीति, नीति, से दुखी व परेशान जनता प्रदेश में भय मुक्त, कर्ज मुक्त, श्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रचार प्रसार करेंगे।
