सोनसाय कमार की जिंदगी में एक बिस्तर भी नसीब नहीं

**छुरा@@@@@ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत लोहझर के आश्रित ग्राम खट्टी के कमार पारा 45 वर्षीय सोनसाय कमार जिनके आगे पीछे कोई नहीं बहुत ही दयनीय स्थिति में अपना जीवन चला रहे हैं जिनके मदद के लिए आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं कोई काम में बुला लेते हैं पैसे मिल जाता है तो अपनी पेट भरने खाना का बंदोबस्त करते हैं कोई दिन पैसे नहीं कमा पाते तो पानी पीकर ही भूखा पेट सो जाते हैं अपने लिए कपड़े लेना तो चाहते हैं लेकिन कपड़े लेने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं बच पाते एक ही रूम में जमीन पर सो कर अपना जीवन चला रहे हैं बिस्तर तक भी लेने आज तक पैसा इकट्ठा नहीं कर पाए जमीनों में सोकर जिंदगी बिता दी स्वास्थ्य खराब हो जाने पर हॉस्पिटल जाने के लिए एक साईकिल तक भी नसीब नहीं ऐसे दुखी पीड़ित सोनसाय कमार से मुलाकात करने गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल पहुंचे उन्होंने अपने दुख रोते हुए बताया जनप्रतिनिधि हमारी हालचाल जानने सिर्फ चुनाव आने पर ही पहुंचते हैं चुनाव जैसे खत्म हुआ हम जैसे गरीब पीड़ित को भूल जाते हैं हम जैसे गरीबों की याद तब आता है जब चुनाव नजदीक आते हैं हम कमारो का जीवन आज भी बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *