पाटन। आज दिनांक 10 जून 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन विकासखंड पाटन के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी मे किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली स्कूल के नोडल टीचरों के द्वारा खिलाई गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण सभी 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को मितानिन के द्वारा एल्बेंडाजोल की गोली घर-घर जाकर खिलाई गयी।
आज समस्त निजी और शासकीय स्कूलों के बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों नवोदय विद्यालय,केंद्रीय विद्यालय,मदरसा निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त स्कूलों, महाविद्यालयों शिक्षा तकनीकी संस्थाओं के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोरों किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 एमजी की गोली का सेवन कराया गया।

कृमि मुक्ति दिवस 15 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाना है जिसमें कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जाना है।
डॉ आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ने बताया कि एल्बेंडाजोल की एक गोली खाने से बच्चों एवं किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर एनीमिया की रोकथाम बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार होते हो सकता है।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संपादन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग विकासखंड पाटन के के अंतर्गत विकासखंड सेक्टर स्तरीय एवं बुक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के समीक्षा हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इस कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा, बीई टीओ बीएल वर्मा बीपीएम पूनम साहू, समस्त प्रभारी मेडिकल ऑफिसर एवं समस्त सेक्टर सुपरवाइजर स्वास्थ्य केंद्र स्तर के समस्त कर्मचारी के द्वारा इस कार्यक्रम में कार्य किया है।

