नवागांव(पाटन)में श्रीमद भागवत कथा विधि-विधान से संपन्न

पाटन। समीप के ग्राम नवागांव में दिनांक 02/02/23 से 10/02/2023 तक चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ।
कथा वाचक बालविदुषी दिव्य कन्या भगवती रेणुका दीदी जी गोस्वामी ने श्रीमद भागवत गीता का महत्व बताते हुए कहा गीता में सभी समस्याओं का समाधान है जो कभी न कभी प्रत्येक मानव के समक्ष आती है।
भगवत गीता हमें सिखाती है कि व्यक्ति को केवल और केवल अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए और कर्म करते समय ध्यान रखना चाहिए कि जो कर्म हम कर रहे है वह सब लौटकर जरूर आयेंगे।
यह आयोजन श्रीमती ढेला बाई वर्मा सुपुत्र कमलनारायण वर्मा द्वारा संपन्न हुआ एवं समस्त ग्रामवासी नवागांव (जिला – दुर्ग) सहयोगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *