मुड़पार में दो दिनों तक बिखरी लोककला की इंद्रधनुषी रंग

सेलूद।समीपस्थ ग्राम मुड़पार में दो दिवसीय इन्द्रधनुसीय लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपना कला का प्रदर्शन किया।लोककला महोत्सव में सुवा, राउत नाचा, झांकी, रामायण, पंथी, पंडवानी सहित अन्य प्रस्तुतियो ने समा बांधा।सुआ नृत्य में युवतियों ने तो राउत नाचा में पुरुषों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शको का ध्यान खींचा।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष रुचि के चलते राज्य में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश सरकार के संरक्षण के चलते कला और संस्कृति के पुष्पित एवं पल्लवित होने का अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है।
अध्यक्षता कर रहे किसान नेता व डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में विभिन्ना अवसरों एवं तीज-त्यौहारों के मौके पर कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों एवं कलाकारों को बीते 4 सालों से लगातार मंच मिलने से उनमें उत्साह जगा है।संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने के लिए संस्कृति परिषद के गठन से राज्य के कलाकारों एवं शिल्पियों एक मंच मिला है।इससे छत्तीसगढ की साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला, मूर्तिकला, सिनेमा और आदिवासी एवं लोककलाओं को विस्तार, प्रोत्साहन और कलाकारों के संरक्षण में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, फेकारी सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे, जनपद सदस्य श्रीमती त्रिवेणी बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़, गोपेश साहू, सहित अन्य शामिलहुवे।अतिथियों का समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार खुमरी भेंट किया।
मौके पर प्रमुख रूप से कोमल पटेल, लोचन यादव,शञुहन यादव, दशरथ यादव, मिथलेश यादव,केशराम यादव, टुम्मन यादव, ललित यादव, यशवंत यादव, रामेशवर मारकण्डेय, भानू यादव, हिमाचल यादव, लुकू महिलागे, टिकाराम यादव, लछमन यादव, निशांत यादव, जितेंद्र यादव, बबलू पटेल, नरायण साहू, नारद साहू, प्रकाश यादव, ईशवर रिगरी, ईशवर यादव, रविशंकर यादव, हरिनायण यादव,मनोज यादव, भोला यादव सहित अन्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *