राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कौही मंदिर प्रांगण में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रियों ने दी श्रद्धांजलि

रानीतराई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आह्वान पर आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के महाप्रयाण दिवस पर कौही से रानीतराई तक की यात्रा स्वयंभू महाकाल एवं महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर यात्रा प्रारंभ की गयी ।

ब्लॉक कांग्रेस कमिटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महात्मा गाँधी जी को स्मरण कर कहा की बापू के विचार औऱ सिद्धांत युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगे बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है।उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने बापू को नमन कर कहा कि महात्मा गांधी एक विचार हैं। विचार कभी नहीं मरते। जब तक हिंदुस्तान में पूरे विश्व में सत्य, अहिंसा और आदर्श जीवित हैं, वे हमारे बीच हैं। वे हमारे जैसे सभी आदर्शवादियों के आदर्श हैं, रहेंगे उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व किया एवं मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया था।पूज्य बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भावना जैसे शाश्वत विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

तत्पश्चात कौही एवमं रानीतराई में ग्रामीणजनों से घर घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना यशस्वी मुख्यमंत्री जी की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर विकास निर्माण एवमं जनहित के कार्यों की ग्रामीण जनों से संवाद स्थापित कर चहुमुखी विकास की समीक्षा की गयी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू यात्रा प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर ,जिला महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर निषाद, जोन प्रभारी द्वय भेष आठे , सोहन जोशी सेक्टर प्रभारी त्रय योगेश्वर वर्मा, देवेश चंद्राकर , भूपेंद्र बघेल,कौही सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा असोगा सरपंच अशोक रिगवानी, सत्यनारायण टिकरिहा, सीता राम ठाकुर, नारद साहू, खेलन जोशी , महेश्वर टिकरिहा,केदार वर्मा , हेमलाल सोनकर, अश्विन देशमुख, डोमन विनायक, कमलकांत पाठक, युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष उमाशंकर चंद्राकर, जिला महासचिव हरिनारायण साहू,सागर सिन्हा, लुकेश्वर सिन्हा भविष्य जैन आदित्य चंद्राकर चैतन्य विनायक एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष टिकरिहा, जिला महासचिव सौरभ वर्मा, निमेष ठाकुर, डोमेंद्र निर्मलकर, योगेश यादव , योगेंद्र भारती केजुराम निषाद, सुमित विश्वकर्मा, उत्तम सोनकर, जितेंद्र यादव, बीरेंद्र मार्कण्डेय, राकेश सोनकर,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवमं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *