कांग्रेस की कथित सोच से ही भारत टूटा हुआ है इसलिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है-हर्षा चन्द्राकर

  • प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सत्ता आने पर नकार दिए गए कांग्रेसियों को फिर जोड़ने का असफल प्रयास है

पाटन। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा की कांग्रेस का कार्य ही समझ से परे है। कांग्रेस के हाईकमान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। भारत एक है और एक ही रहेगा। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ गुट गुट में बिखरे हुवे कांग्रेसियों को जोड़ने की यात्रा है। लेकिन इसमें भी कांग्रेस अलग अलग है। जब से यात्रा निकली है कांग्रेस बार बार टूट रही है। इसी तरह पाटन सहित छग में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू किया है। इस पर टिप्पणी करते हुवे श्रीमति हर्षा चंद्राकर ने कहा की जब जब चुनाव नजदीक आता है तब तब कांग्रेस को जनता की याद आती है। जिस तरह से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हुआ है और चल रहा है उसमे कांग्रेसी आम जनता से नही मिल रहे है। बल्कि नाराज कांग्रेसियों को मनाने में लगे हुवे है। कांग्रेस की सरकार जब से आई है तब से लेकर सिर्फ आमजनता को लूटने का ही काम किया है। अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालना यह साबित करता है की कांग्रेस की स्थिति रसातल पर जा रही है।
श्रीमती हर्षा ने आगे कहा कि कांग्रेसियों को अपने कथित हाथ जोड़ो यात्रा से दरम्यान आम जनता को बताना चाहिए कि कैसे हमने पिछले तीन साल से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो का घर छिनने का काम किया है, क्यो अब तक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नही दिए है, क्यो हमने आज तक शराबबंदी नही की बल्कि और भी शराब दुकाने खोली ।साथ ही ऑनलाइन सेवा शुरू करवाई, किसानों से किया वादा एक एक एक दाना धान खरीदी क्यो नही कर रहे है, क्यो किसानों को खाद बीज के लिए तरसाया जा रहा है क्यो सोसाइटी के बजाय खाद खुले बाजार में अधिक दर पर खरीदने मजबूर किया जा रहा है, साठ वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को आज तक पेंशन क्यो नही दे रहे है, नियमिती करण का वादा कर संविदा कर्मचारियों को अब तक नियमित क्यो नही किया गया है, आंगनबाड़ी के बहनों की वेतन वृध्दि का वादा अब तक क्यो नही बढ़ा है वेतन, भ्रष्टाचार में कैसे इस सरकार के अधिकारी जेल में है, कैसे कानून ब्यवस्था चरमरा गई है, गांव गांव में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, का बोलबाला हो गया है, ऐसे ही अनेको समस्याओ से आज जनता जूझ रही है जिसका जवाब इन कांग्रेसियों को देना चाहिए। उन्होंने कहा की 9 महीने बाद जनता जवाब देगी इनकी अहमी कुर्सी की चारो टांगे भर भरा कर गिर जाएगी।उन्होंने कहा की आजादी पूर्व के अखंड भारत को तोड़ने में कांग्रेस की मुख्य भूमिका रही पाकिस्तान, बंगलादेश, सियाचिन,खालिस्तान आंदोलन सब कांग्रेस की ही पैदावार है ।राहुल की भारत जोड़ो यात्रा टूटे कांग्रेसियों को जोड़ने का असफल प्रयास ही साबित होगा।कांग्रेस ने वक्फ एक्ट कानून बनाकर हिंदुस्तान को और भी टुकड़ों में बांटने का पाप किया है यह कांग्रेस की गहरी साजिश का ही हिस्सा है की इस कानून के बहाने वो देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहती है उनका धर्मनिरपेक्ष का नारा सिर्फ हिंदुओं को बेवकूफ बनाने की गहरी साजिश का हिस्सा है ।कांग्रेस ने आज तक देश और समाजों को तोड़ने का काम किया है ।
श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा की जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है मोदी जी ने देश को जोड़े रखने का काम किया है। हिंदुस्तान की प्राचीन सनातन संस्कृति और उसके सम्मान को सहेजने का उसकी रक्षा करने का काम किया है । जनमानस पाकिस्तान के बुरे हालातों से अनभिज्ञ नही है कोई भी हिंदुस्तानी देश को इन हालातों से बचाने अपने जान की बाजी लगाने तैयार है ।मोदी जी के साथ है ।जो नए भारत का सपना पूर्ण करेंगे भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाकर विश्व पटल पर उच्च स्थान प्रदान होगा और इसके लिए हिंदुस्तान का वो प्रत्येक नागरिक मोदी जी से जुड़ रहा है जिसके तन मन में देश के प्रति प्रेम है देशवाशियों के प्रति प्रेम है देश की संस्कृति के प्रति प्रेम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *