गौठान से होगा सुराजी गांव का सपना साकार-अंशु रजक

पाटन.ग्राम गौठान प्रबन्धन समीति की बैठक  गुरुवार को ग्राम पंचायत उफ़रा में सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्व प्रथम समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश साहू द्वारा परिचय करवाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा गौठान प्रबंधन समिति के कार्य उत्तरदायित्व की जानकारी दिया गया।जनपद सदस्य  अंशु रजक ने गौठान नरवा,गरवा, घुरवा,बाड़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छग राज्य के नव निर्माण हेतु महत्वकांक्षी योजना बतलाया।  इसके सफलता से सरकार की सुराजी गांव का सपना साकार होगा।सरपंच ढाल सिंह ठाकुर ने इस योजना को महत्वपूर्ण बताते हुवे कहा गौठान योजना से हम गौसेवा भी कर सकते है। बैठक में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी सेवक राम वर्मा,सचिव देवलाल निषाद,रोज़गार सहायक संजय सोनवानी एवं गौठान प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *