पाटन. विकासखंड के ग्राम पंचायत पतोरा में कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये लॉक डाउन के दौरान अन्य जगह से वापस गांव आने वाले लोगो को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसके लिये शासकीय हाईस्कूल पतोरा को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है।
ग्राम पतोरा के क्वारेंटाइन सेंटर में 5 लोगो को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसमे 4 महिला और एक पुरुष है। महिला और पुरुष दोनों के लिये अलग अलग व्यवस्था की गई है। युवक पिछले 9 दिनों से क्वारेंटाइन में था, वह अपने घर जाने की जीद पर अड़ा हुआ था। घर नही जाने देने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दिया जा रहा था। उसकी बात नही माने जाने पर आज युवक ने कमरे में लगे हुक में कपड़े का फंदा बनाकर झूल गया। युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर फंदे को काटकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई ले जाया गया। युवक की हालत सामान्य है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश किये जाने की खबर ग्राम पंचायत पतोरा द्वारा उतई पुलिस को दे दी गई थी। उतई पुलिस द्वारा युवक को समझाकर वापस क्वारेंटाइन में लाकर रखा गया है।
इसी क्वारेंटाइन सेंटर में एक महिला भी अपने घर जाने की जिद पर अड़ गईं थी। घर नही ले जाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी से परेशान होकर उसके पति द्वारा बुधवार की शाम स्कूल में लगे ताला तोड़कर घर ले जाया गया था। ताला तोड़े जाने की खबर सरपंच अंजीता गोपेश साहू द्वारा सीईओ जनपद पंचायत पाटन , उतई पुलिस सहित अन्य जगहों पर सूचना दे गई है।
