कोरबा. जिले के बांगो थाना क्षेत्र में पतुरियाडांड में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई है। महिला को उसके पति के दोस्तों ने ही आग के हवाले किया था। दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने मिट्टी तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया था ।बांगो थाना पुलिस ने धारा 307-IPC, 34-IPC, 354-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। महिला ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
