महासंमुद. रैपिड टेस्ट में 6 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक ही दिन में जिले में रैपिड टेस्ट से 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।आज सुबह तीन और लोगों की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। RT-PCR जांच के लिए सभी के सैंपल एम्स भेजे गए हैं।एम्स की रिपोर्ट से फाइनल रिजल्ट सामने आएंगे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इसकी पुष्टि की है।
