।भिलाई: दुर्ग सांसद विजय बघेल मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के शामिल होने कुरूद के शासकीय विद्यालय के पहुंचे। सांसद को अपने बीच में पाकर वहां उपस्थित बच्चों में एक अलग ही ऊर्जा देखी गई। 400 से अधिक बच्चों के लिए यहां 3 स्मार्ट कक्षाओं में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों को दिखाया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने क्रमवार तीनों कक्षाओं में जाकर सभी बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मलित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह कार्यक्रम तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सम्पन हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों से छात्र, शिक्षकगण, पालकगण उपस्थित थे। छात्रों ने मोदी से सवाल विभिन्न सवाल किए जिसमें एक छात्र ने पूछा कि, उन्हें परिवार की ओर से अधिक नंबर लाने के लिए दबाव दिया जा रहा है, जिस वजह से वह तनाव में जा रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री जी ने क्रिकेट का उदहारण देते हुए समझाया कि जैसे क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते है बार बार चौके छक्के लगाने के लिए कहते है, लेकिन क्या खिलाड़ी लगा पाते है नहीं वह अपने खेल पर फोकस रहते है ठीक उसी प्रकार हम अपनी पढ़ाई पर फोकस रहना चाहिए।हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर के के.पी.एस स्कूल की अदिति दीवान ने सवाल किया कि समय पर अपने काम कैसे पूरा करें जिस पर प्रधानमंत्री जी ने जवाब दिया कि समय के अनुसार काम को बांट ले। प्रधामंत्री जी ने छात्रों को कहा कि सिर्फ परीक्षा के लिए अपने जीवन में भी समय के प्रबंध के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर दरभा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूपेश कश्यप ने पीएम से पूछा, अनुचित साधनों के प्रयोग से कैसे बचें। जिस पर प्रधानमंत्री जी ने खुशी जताते हुए इसका जवाब देते हुए कहा कि हमारे छात्रों को भी ये लग रहा है कि परीक्षा में जो गलत प्रैक्टिस होती है, उसका रास्ता खोजना चाहिए। खासकर मेहनती छात्रों को इसकी चिंता ज्यादा रहती है, पहले भी लोग नकल करते होंगे, लेकिन छुप छुपकर करते थे, लेकिन अब तो गर्व से कहते हैं कि सुपरवाइजर को चीट कर दिया मूल्यों में जो बदलाव आया है ये खतरनाक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्राचार्य ऐशलेसा मिसर, पूर्व पार्षद कंवल साहू, खिलावन वर्मा, संग्राम सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रसार सह प्रमुख आकाश ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता, राम पूजन सिंह, पार्षद नोहर वर्मा, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, प्राध्यापक गण आफताब अली, तेजन दास साहू, विनोद साहू, रेणु साहू, संध्या मिश्रा, दिव्या अग्रवाल, अब्दुला, आर. वहीनी, आर मरकाम, बी एल साहू, सी बी सिन्हा, देवांगन सर, प्रधान सर एवं पालक गण उपस्थित थे।
