ब्लॉक कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पिनकापार से शुरू हुई

देवरीबंगला / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई, जिसका जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व ब्लॉक के प्रभारी गिरीश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है। देश में नफरत फैलाने वाले राजनीतिक दल से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसान युवा महिलाएं तथा प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश को महंगाई दी है। गुरुवार से शुरू हुई यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर, कृषि उपज मंडी सदस्य भूपेश नायक शामिल हुए। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओ सहित युवा कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों का जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया।पिनकापार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में महामंत्री व जोन प्रभारी कांग्रेस नेता सजीव चौधरी की अगवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की अगवाई में सैकड़ों कि तादाद में कार्यकर्ताओ ने सभी कांग्रेस नेताओ का भव्य स्वागत पिनकापार में किया गया और यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जनपद सदस्य फिंरताराम उइके, ढालसिंह इंदरमन देशमुख भूषण यदु ुवा कांग्रेस नेता दीपक सिंहा,नोवेलदीप गंजीर तथा सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *