आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

पाटन। संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ शाखा पाटन द्वारा आज दिनांक 27 जनवरी को अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने की जानकारी परियोजना अधिकारी पाटन को दिया गया।
पाटन परियोजना के अध्यक्ष लता साहू एवं सचिव भुनेश्वरी साहू ने बतलाया कि 23/01/2023 से 27/01/2023 तक रायपुर में महापड़ाव और इसके बाद भी मांगो की पूर्ति नही होने पर 28/01/2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल भै रहने कि सुचना संयुक्त संघ के प्रातीय शाखा रायपुर के द्वारा दिनांक 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव एवं संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई थी।
इसी तरह दिनांक 02/01/2023 को परियोजना स्तर पर और 09/01/2023 को जिला स्तर में भी सूचना दी जा चुकी है। इसके बाद भी मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण दिनांक 24/01/2023 को संयुक्त संघ के प्रातीय शाखा द्वारा लिए गए निर्णयानुसार पूर्व सुचना के अनुसार 28/01/2023 से जिला मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त धरना प्रदर्शन में पंडाल और ध्वनि विस्तार यंत्र का भी उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *