अनियमित कर्मचारी महासंघ के महाबैईठका में आम आदमी पार्टी शामिल हुआ- वादाखिलाफी करने वालों से बचें- विजय झा



रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर विगत 4 साल से छले जा रहे लाखों अनियमित कर्मचारियों ने नववर्ष में संघर्ष वर्ष घोषित करते हुए 15 जनवरी रविवार को महा बैईठका आहूत किया। जिसका नेतृत्व गोपाल प्रसाद साहू, सत्यम शुक्ला, प्रेम गजेंद्र आदि ने किया। इस धरने में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। भाजपा की ओर से डॉ रमन सिंह एवं गौरीशंकर श्रीवास ने उपस्थिति दी। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा एवं मुन्ना विशेष के नेतृत्व में दुर्गा झा, संदीप कुमार सिंह, एम एम हैदरी, वीरेंद्र पवार, मो कासिम खान, शंकर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, शिवकुमार शर्मा, गोलू चंद्राकर, हेमंत टंडन, महेंद्र बिसेन, महेश तिवारी, चित्रकांत अग्रवाल, कलावती मार्को आदि ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीति को लागू किया जाएगा। जिसमें वर्तमान में न्यूनतम ₹14,998 श्रमिकों का मानदेय, कर्जमुक्त सरकार तथा पंजाब सरकार की भांति तत्काल नियमितीकरण का निर्णय, निशुल्क शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। श्री विजय झा ने कहा है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी 10 दिन में नियमित होने का सपना संजोए थे। किंतु नियमितीकरण न होने, हजारों कर्मचारियों की छटनी करने, रासुका लगाकर धमकी देने, धरना स्थल बदलने के साथ-साथ सरकार द्वारा नियमितीकरण की एक तरफ घोषणा करने, दूसरी तरफ अधिकारियों के पास आज भी अनियमित कर्मचारियों के आंकड़े उपलब्ध नहीं है। ठेका प्रथा, प्लेसमेंट को बंद करने का वचन दिया गया था। किंतु वह भी पूरा नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में महाबैईठका का आयोजित किया गया। दिल्ली में लोकसभा, छत्तीसगढ़ में विधानसभा सदन, पंचायतों की बैठक, की भांति अनियमित कर्मचारियों की सभा खुला मंच आयोजित था।जिसमें सभी को अपनी रीति नीति विचार को व्यक्त करना था। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को भी आमंत्रण भेजा गया था। किंतु सरकार की ओर से मुख्यमंत्री या मंत्री अथवा कोई प्रतिनिधि भाग नहीं लिया। अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण न होने पर फरवरी माह में पुनः आंदोलन करने की घोषणा मंच से ही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *