भाजयुमो ने कहा अमितेश का धनबल हार गया, हमारा जनबल जीत गया

आशा शर्मा की रिपोर्ट
राजिम। भाजयुमो ने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल पर कार्यक्रम का कांग्रेसी करण करने के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा काले झंडा दिखाया गया। भाजपाइयों ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। पांडुका थाना मे जिला पंचायत चंद्रशेखर साहू और जनपद सदस्य दीपक साहू को धक्का देकर बहार निकाला और पास मे आने पर हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दिए जाने की बात कही गई।


भाजयुमो ने कहा कि विधायक द्वारा कार्यक्रम का कांग्रेसी करण करने के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा काले झंडा दिखाने पर थाना ले गये। लड़कों को छुड़ाने हेतू जनप्रतिनिधि भी गए थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद,अमितेश शुक्ला मुर्दाबाद के नारे जनप़तिनिधियो द्वारा लगाये गए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमितेश का धनबल हार गया, हमारा जनबल जीत गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बतलाया कि सरकारी कार्यक्रमों के कांग्रेसीकरण का विरोध करने पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक थाने में बंद करने का भारी विरोध होने के पश्चात सकुशल रिहाई होने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनीष साहू, पोखराज साहू, डायमंड साहू, देवा निषाद को हार्दिक बधाई दी गई। और आगे भी हमारी आत्मसम्मान की ये लड़ाई जारी रहेगी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *