*देवकर/साजा(सुनील नामदेव)- आज कृषि मंत्री मा.रविन्द्र चौबे जी,अपने विधानसभा साजा क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रूपये की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य, सीसी रोड मरम्मत कार्य का नगरपंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद स्थानीय जनप्रतिनिधियों,कांग्रेस कार्यकर्ताओ और समस्त नगरवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन शिलान्यास किया गया ।अपने उद्बोधन में मंत्री चौबे जी ने कहा कि इन सभी निर्माणों कार्यो से देवकर के विकास को मजबूती मिलेगी और देवकर के आम लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नगर विकास के मामले में हमारी सरकार ने दिल खोलकर राशि उपलब्ध कराई है,और आगे भी मांग के अनुरूप विकास कार्यो के राशि स्वीकृत की जायेगी ।समस्त देवकर नगरवासियों एवं उपस्थित जन-समुदाय को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवकर नगरपंचायत में करोड़ो रूपए के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया*
