भिलाई. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश छ ग के निर्देश पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सांसद विजय बघेल ने अपने घर मे रहकर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। सांसद श्री बघेल भूपेश बघेल होश में आओ नारा लिखा हुआ तख्ती लेकर धरने पर बैठे थे।
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सांसद दुर्ग विजय बघेल सांसद ने कहा की कांग्रेस ने चुनाव के समय किए गए चुनावी वादों को भूल कर जनता के साथ वादाखिलाफी छल किया है। एक ओर जहां अन्य राज्यों की सरकार अपने राज्य के मजदूरो को जो दूसरे राज्यों में लाकडाउन की वजह से फंस गये हैं । उन्हें साधन उपलब्ध कर वापस ला रही हैं । और यहां कांग्रेस सरकार ऑनलाइन शराब बेचने मे व्यस्त हैं जिस कारण हमारे राज्य के मजदूर पैदल आने को विवश है। आए दिन दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो रही है सरकार उनकी सुध ले और उन्हें सकुशल उनके घर पहुंचाये ।
पाटन के तीनों मंडलो में भाजपाइयों ने घरों में रहकर किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल, मध्य मंडल, दक्षिण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने अपने घरों में रहकर प्रदर्शन किया। सेलूद में मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पूर्ण शराब बंदी की करने हाथों में तख्ती लिए हुए प्रदर्शन किए।

विधानसभा चुनाव मे अपने हाथो मे गँगाजल लेकर शराबबंदी करने का वचन जनता को दिया था लेकिन छ ग मे काग्रेंस सरकार बनने के पश्चात भी शराबबँदी लागू नही किया गया है तथा राजस्व की क्षतिपूर्ति करने का तर्क देकर कोरोनावायरस मे लाकडाउन के दौरान शराब भट्टी खोल दिया है हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर 12 मई के दिन भरी दोपहरी मे अपने निवास में धरना दिया दिलीप कुर्रे जिलामंत्री भाजपा दुर्ग श्रीमती चन्द्रवती कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य पाटन , ब्यासनारायण बन्धे , योगेश कुर्रे सहित अन्य लोग शामिल हुए।

