बेरला. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा शराब दुकानों को खोलकर रखने का विरोध दिनों दिन बढ़ता जा रहा तो वही बेरला में लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगो ने अपने अपने घरों में ही सरकार के शराब बिक्री के निर्णय के खिलाफ नारों की तख्ती बनाकर विरोध जता रहे है तो इसी क्रम पर विहिप बजरंग दल बेमेतरा के युवा कार्यकर्ता वार्ड सेवक बेरला,नितेश सोनी ने नारे की तख्ती का पोस्टर हाथ मे रखकर सोश्यल मीडिया, व प्रेस के माध्य्म से अपना विरोध जताया ओर कहा कि राज्य सरकार ने राज्य की सत्ता में आने से पूर्व गंगाजल हाथों में लेकर कसम खायी थी कि सरकार में आते ही हम छत्तीसगढ़ में पुर्ण शराबबंदी करेंगे कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में आएं एक साल से भी अधिक हो गया परन्तु शराबबंदी करना तो दूर सरकार अब सीधे घर तक शराब पहुँचा कर दे रही है
भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता के साथ वादाखिलाफी किया है वैश्विक महामारी जिससे पूरा देश लड़ रहा ऐसे कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में लॉकडाउन लगा हुआ संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक है और शराब दुकानों की भीड़ संक्रमण को आमंत्रण दे रही शराबबंदी के वादा भूल कर ऐसे संकट के समय मे भूपेश बघेल सरकार द्वारा शराब बिक्री करने को लेकर जनता में बहुत आक्रोश है।
लॉकडाउन के 40 दिन तक छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पर पाबंदी थी जिसके चलते प्रदेश में बहुत शांति थी आपराधिक गतिविधियों बहुत कम हो गयी थी शराब के चलते जिन महिलाओं का जीना दुस्वार हो गया जिन परिवारों की खुशियां उजड़ गयी थी वह पुनः खुशहाल थे पूरा देश एक वैश्विक महामारी के संकट में एकजुट हो कर लड़ रहा है इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक सावधानी बरती जा रही है और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसे वक्त में शराब दुकानें खोल कर बैठी है जहाँ लॉकडाउन का पूर्ण रूप उल्लंघन हो रहा है
