जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू सहित कार्यकर्ताओं ने घरों में रहकर दिया धरना

पाटन. छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर आज जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू एवं उत्तर पाटन के भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने अपने घरों के सामने तख्ती लेकर धरना दिया। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव पूर्व हाथ मे गंगाजल लेकर सरकार बनने पर सबसे पहले प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की बात कही गई थी लेकिन सरकार द्वारा वादा खिलाफी करते हुए शराब दुकानों को खोला जा रहा है। किसानों के साथ छल करते हुए 2500 रुपये समर्थन मूल्य देने की बात कही गई थी। जिसका अभी तक अता पता नही है।

उत्तर पाटन के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने भी कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ हाथों में तख्ती लेकर घर के सामने गेट पर खड़े लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *