रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने आज राजधानी में सत्तारूढ़ दल द्वारा जन अधिकार रैली आयोजित करने के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, कि जन अधिकार रैली में सभी प्रबंधन के बाद स्वयं 1 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर राजधानी में प्रतिदिन बूढ़ातालाब के सड़कों से उड़ने वाली धूल, प्रदूषण से एक लाख से अधिक आम जनता परेशान हैं। जनता को बीमारी, वाहनों की दुर्दशा, प्रतिदिन हो रही है। छत्तीसगढ़ की शांतिप्रिय जनता जो सरकार को हर प्रकार के करों का भुगतान करती है। उसे स्वच्छ जल, प्रदूषण मुक्त सड़कें, व शुद्ध वायु ग्रहण करने का मौलिक अधिकार है, उससे सरकार वंचित कर रही है। ऐसे लोगों के अधिकार के लिए सरकार को लड़ना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को तत्काल त्यागपत्र देने तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुंपेंडी ने कहा है कि रायपुर शहर गड्ढों और धूल का शहर बन गया है। आम जनता परेशान है जितनी सड़के बनाई नहीं जा रहीं हैं, उससे अधिक खोदी जा रही है। बूढ़ा तालाब में नाला बनाने के नाम पर विगत 2 माह से खोदे गए नाला और उसके बाद उस पर पड़े गिट्टी रेती मुरूम आदि को खुला छोड़ने तथा उस रोड को आवागमन के लिए प्रारंभ कर देने से आम जनता को बहुत परेशानी हो रही है। आप नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि धरना स्थल पर धरना देने वाली शिक्षक पंचायत अनुकंपा नियुक्ति संघ की विधवा महिलाएं व नाबालिक बच्चे भी प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं। अच्छा होता जन अधिकार महारैली के स्थान पर आम जनता के अधिकार के लिए रैली निकालकर बूढ़ातालाब सहित सभी सड़कों की मरम्मत करने की मांग स्वयं मुख्यमंत्री राज्यपाल से किया जाता तो जनता का आशीर्वाद मिलता। परेशान जनता जन महारैली और आरक्षण के नरो वा कुंजरों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल बूढ़ा तालाब मार्ग को बनाने की मांग आम आदमी पार्टी के नेता मुन्ना बिसेन, सूरज उपाध्याय, दुर्गा झा, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, नंदन सिंह, अनुषा जोसेफ, संकल्प दुबे, सागर क्षीरसागर, धीरज ताम्रकार, संतोष कुशवाहा, विनोद चंद्राकर, आदि नेताओं ने की है। अन्यथा लोक निर्माण मंत्री एवं ठेकेदार के विरुद्ध आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी मुख्यमंत्री को दी है।

