नव वर्ष के दिन बाइक देना पड़ा महंगा,,

शुभम गुप्ता की कलम से

नववर्ष के दिन बाइक देना पड़ा महंगा। बाइक मांगने वालों ने की बाइक मालिक की पिटाई थाने में रिपोर्ट दर्ज। रिपोर्ट के अनुसार बालोद जिला के डौण्डी थाना क्षेत्र के फागुनदाह में एक महिला अपनी नानी के साथ रहती है। कि शाम करीब 05/30 बजे गांव के राजू रावटे, कपिल रावटे व रूपेन्द्र भुआर्य द्वारा नये साल के उपलक्ष्य में 1 जनवरी को घूमने जाने के लिए बाइक मांगी। जिस पर गाड़ी मालिक कुमारी अनामिका कोठारी ने गाड़ी दे दी। की रात्रि करीबन 07 बजे राजू रावटे की मां कोजाक बाई रावटे महिला के घर आकर गाड़ी को वापस लाने को कहा व बोला की आप मे बच्चो को मोटरसाइकिल देकर गलत किया अगर वे पीखा कर इसे कहि ठोक दे तो जिमेदारी किसकी होगी। जिस के पश्चयात महिला अपनी मां रेखा बाई कोठारी के साथ मोटर सायकल को देखने राजू रावटे के घर के पास करीब 07/10 बजे पहूंची तो राजू रावटे व रूपेन्द्र भुआर्य गाडी के पास थे। जिसे मोटर सायकल को घर पहूंचा दो बोलने पर राजू रावटे व कपिल रावटे तथा रूपेन्द्र भुआर्य तीनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे व रूपेन्द्र भुआर्य के द्वारा महिला के बाल एवं गला को पकडकर जमीन में घसीटते हुए हाथ मुक्का व लात से मुंह, सीना, पेट में मारपीट कर रहा था, बीच बचाव करने आई मां रेखा बाई कोठारी को भी बाल पकडकर लात से पेट एवं सीना में मारपीट किया है। महिला ने बताया कि मारपीट से मेरा सामने का दांत टुट गया है मुंह, गला, सीना में दर्द हो रहा है तथा मां को लात से मारने से सीना में दर्द हो रहा है । घटना के बाद 108 एम्बुलेंस को कल कर ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल डौंडी में भर्ती किये है। जिस ले चलते डौण्डी पुलिस द्वरा धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत राजू रावटे , कपिल रावटे , रूपेन्द्र भुआर्य के उप्पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *