कांग्रेस ने चार साल में हर वर्ग को लूटकर चलाई लबराई की सरकार, उसी का मना रही है गौरव दिवस–हर्षा लोकमनी*

* भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 17 दिसंबर को चार साल पूरा कर चुकी है जिसे सरकार द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाने आदेशित किया गया है। जबकि इस सरकार ने पिछले चार वर्षों में ऐसा कोई कार्य नही किया है जिस पर पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव किया जा सके। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 4 साल में प्रदेश भय एवम अराजकता का केंद्र बिंदु बना हुआ है मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के विधान सभा में ही सबसे ज्यादा आपराधिक गतिविधियां हो रही है। चाकू बाज़ी, उठाईगिरी, जुवा, सट्टा दुर्ग जिला की पैदाइशी महादेव सट्टा तो विदेशो में भी प्रदेश का नाम डूबा रहा है, पूरा प्रदेश अपराधियो की शरण स्थली बनी हुई है भ्रष्टाचार इतना की सरकार के उच्च अधिकारियों की इसमें लिप्तता पाई गई है कोयला घोटाले में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों के घर से बेहिसाब धन मिले है। भुपेश सरकार के चार साल में गुंडाराज, माफियाराज, अपराध बढ़े हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा बार बार किसानों के कर्ज माफ कि बात की जाती है जो अधूरा ही रहा, धान खरीदी में भी धोखा दिया जा रहा है केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए राशि प्रदान की जाती है जिसमे पिछले तीन साल तक समर्थन मूल्य (लगभग 200 रु/क्वी) में वृद्धि किया गया जिसका लाभ किसानों को मिलना था परंतु इस सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत काट कर किसानों को किश्तों में भुगतान किया गया। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना बेहाल है अधिकांश जगहों पर केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है आज भी पशुधन सड़को पर विचरते नजर आ रहे है किसी भी ब्लाक में गौठान का निर्माण शत प्रतिशत नहीं हुआ है। प्रदेश की कांग्रेस पार्टी 2018 में सत्ता की चाहत में इतना झूठ बुलवाया की अब अपने घोषणा पत्र के वायदों को भी अमल में नहीं ला पा रही है जैसे पूर्ण शराब बन्दी करने की बात अभी तक पूरी नहीं हुई ,बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी पूरा नहीं हुआ, सामाजिक पेंशन योजना में बढ़ोतरी की बात कही थी पूरा नहीं हुआ,अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन नहीं बढ़ा इस तरह अनेक वायदे है जो पूरे नहीं कर सकी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार केवल जुमलेबाज़ी में ही चार वर्ष व्यतीत कर दिए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन चार सालो मे अधिकत्तर समय प्रदेश को छोड़ कर अपने आलाकमान एव अन्य प्रदेश को दिया है वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, प्रदेश का आपराधिक गढ़ बनना यह सब सरकार की नाकामी हैं। किस बात का गौरव दिवस,,कर्जा लेने का गौरव दिवस, आरक्षण नही देने का गौरव दिवस, गरीबों को आवास नही देने का गौरव दिवस, किसका गौरव दिवस मनाया जा रहा है,जनता तय कर चुकी है इस सरकार की विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *