भिलाई। टी बी हारेगा देश जीतेगा के स्लोगन को चरितार्थ करने कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा एवं सीएमएचओ डा. जे पी मेश्राम खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष शर्मा के निर्देश मे टीबी रोग उन्मूलन ओर कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए अभियान चालू किया गया। प्रभारी बीईईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि 2 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा जिसमे मितानीनो एवं स्वास्थ्य संयोजक की टीम घर घर सर्वे करेगे। जिसमे पता लगाएंगे कि घर के किसी सदस्यों मे लगातार 15 दिनो तक खांसी,शाम के समय बुखार, वजन कम हुआ हो ऐसे लोगों को शंकास्पद क्षय रोगी के रूप मे चिंहित करेगे। सुबह का बलगम जांच करने समीप के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजेगे। पाजिटिव रिपोर्टर आने पर मेडिकल आफिसर के मार्गदर्शन मे डाट्स की दवा प्रारंभ करेगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा भुनेश्वर कठौतिया ने बताया कि कुष्ठ रोग भी साध्य है ठीक हो जाता है। एम डीटी दवा प्रभाव शाली है दल द्वारा प्रत्येक घरो मे चमडी मे सुन्न पन ,तंबिया कलर का दाग होने , हाथ पैरों मे झुनझुनी होने वालो को शंकास्पद कुष्ठ रोगी मे दर्ज करेगे कुष्ठ कार्यकर्ता उनकी जांच करेगे। दाग धब्बे कुष्ठ रोग के प्रमाणित होने पर एम डी टी दवा दी जाएगी एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास , ए दत्ता ने बताया कि अभी 100 टीबी ओर 18 लगभग कुष्ठ के संभावित रोगी मिले है जिनका पुष्टि करण होना बचा हुआ है सभी को इस महत्वपूर्ण अभियान मे सहयोग करना चाहिए।
टीबी रोग एवं कुष्ठ रोग की जांच करने मितानीनो एवं स्वास्थ्य संयोजक की टीम कर रही है घर-घर सर्वे
