रोशन सिंह@उतई ।नगर के वार्ड 2 नेवई पारा में स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई जो मंदिर स्थल से बाजार चौक होते हुए शीतला मंदिर से विवाहित कंडरा तालाब में पूजा अर्चना कर तालाब से जल लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे।दोपहर 12 बजे से विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ पंडित अरविंद शर्मा द्वारा किया गया।उसके बाद दोपहर 2 बजे से हलवा,खिचड़ी का प्रसादी का वितरण किया गया,नगरवासियों सहित छात्र छात्राओं ने प्रसादी लेने के लिए उमड़ गए। तदपश्चात ओम आदित्य मानस परिवार का मानस गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पार्षद सरस्वती साहू उमाशंकर अवस्थी नरेंद्र साहू भीषम हिरवानी जीवन लाल साहू रूपनारायण शर्मा प्रहलाद वर्मा कुंदन साहू श्रेयांश पारख हेमंत साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, नगरवासी मौजूद थे।
सार्वजनिक हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
