- कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार भाजपा को विधानसभा में दिलाएंगे जीत
पाटन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल की कार्यसमिति की बैठक ग्राम अमलेश्वर में आहूत किया गया था जिसमे प्रमुख रूप से पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंडल संरचना को पूर्ण कर लीजिए बूथ स्तर को मजबूत बनाये आगामी विधानसभा लोकसभा तथा नगर परिषद अमलेश्वर का चुनाव है l जिसमे भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके l चुनाव सिर्फ कार्यकर्ता लड़ता है प्रत्याशी महत्वपूर्ण नही है चुनाव चिन्ह कमल निशान में ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य को अंजाम देना है l हमारा नेता नरेन्द्र मोदी है जिनके कुशल नेतृत्व में भारत देश ने पूरे विश्व पटल पर शून्य से शिखर पर पहुंच गया l बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हमे संगठन को मजबूती से खड़ा करने के लिए काम करने की आवश्यकता है l जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश नेतृव के द्वारा निर्धारित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम “मोर आवास मोर अधिकार” को दुर्ग में आयोजित किये जाने निर्णय लिया गया है l कार्यक्रम को सर्वप्रथम पंचायत स्तर पर 2011 की पात्र हितग्राहियों जिनका नाम आवास योजना में शामिल है उसे निमंत्रित करना है l तथा पंचायत स्तर पर प्रदर्शन करना है एवं विधानसभा स्तर पर घेराव करनी है और जनवरी में दुर्ग में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करनी है l

आज शक्ति केंद्र की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमति हर्षा चन्द्राकर में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिलावो की अस्मिता को बचाने के लिए जो गंगाजल की कसमें खाई l जिसे आज पूरे प्रदेश में महिलावो का मजाक बना के रख दिया है l हर परिवार को शराबी बनाने के लिए घर घर शराब पहुचाने का काम का ठेका कांग्रेसियों ने ले रखा है l गरीब लोगों की पेंशन को बढाने और बेरोजगार युवावों को बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया था आज तक उनमे संज्ञान नही लिया गया l बल्कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी शासन काल मे 90 सन्गठन ने हड़ताल किया l यह प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना है l प्रदेश को कर्ज में डुबो के रख दिया है l कर्ज ले लेकर प्रदेश को कंगाल बना के रख दिया है l

लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को अपराध का गढ़ बना के रख दिया है l आये दिन उसके स्वयं के पाटन विधान सभा मे खून खराबा, लूटपाट, बलात्कार की घटनाएं घट रही है जिसे रोकने में शासन असफल हो गए l मुख्यमंत्री सिर्फ पाटन क्षेत्र की विकास करने लगा हुआ है ऐसा लगता है जैसे वो छत्तीसगढ़ का नही वरन पाटन विधानसभा का ही मुख्यमंत्री हो l लोगो को दिखाने के लिए विकास की गंगा बहा रहे है लेकिन वास्तविक रूप में पूरा खेल भ्रस्टाचार का चल रहा है l कमीशन खोरी में अव्वल नम्बर का प्रदेश बना के रख दिया है l लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि ये पहला मुख्यमंत्री है जो ईडी की जांच में फंसे प्रशासनिक अधिकारियों को बचाने के लिए ईडी पर दबाव बनाने का काम कर रही है l जनता का पैसा को अधिकारी खा रहे है उसको बचाने के लिए ईडी आईटी ने जांच कर पकड़ने का काम कर रही है ऐसे ईमानदार अधिकारियों को धमकी दिया जा रहा है जो कि बड़े शर्म की बात है l नरवा गरवा प्रन्धन पूरी तरह से फेल हो चुका है l गऊ माता आज सड़को पर अपनी जान खो रही है l गोबर घोटाला खुलेआम चल रहा है l महिलावो के द्वारा वर्मी खाद बनाने के लिए काम कर रही है l पूरी ईमानदारी से काम करने वाले समूहों को पैसा नही दिया जा रहा है अच्छे वर्मी खाद में मिट्टी कंकड़ मिलाकर किसानों को वितरण करने काम कांग्रेसी कार्यकताओं के द्वारा किया जा रहा है l प्रदेश धर्म जाति के आधार पर राजनीति करने वाली कुंठित मानसिकता वाले कांग्रेसी लोग भाई भाई को लड़ाने काम कर रही है l गली मोहल्ले में विवाद बढाने का काम इनके कार्यकर्ता कर रहे है l हर गाँव को विवाद का केंद्र बना दिया गया है l फुट डालो और राज करो की नीति के तहत पूरे प्रदेश में जनता के द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है l भाजपा विचारधारा के जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने का काम कांग्रेसी कर रहे l आने वाला समय मे जनता इन कांग्रेसियों को बता देगी की गंगाजल की झूठी कसम खाना कितना मंहगा पड़ता है l माता बहनों का श्राप खाली नही जाने वाली है l

खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कमजोर नही हुआ है पूरे जोश के साथ मतदाताओं के घर घर जाएंगे और 2023 में पाटन विधानसभा में जीत का परचम लहरायेंगे l प्रदेश में भाजपा का शासन आएगा l घर घर भगवा लहरायेंगे, सुशासन लाएंगे l शक्तिकेन्द्र जमराव, अमलेश्वर, पांहदा और अमेरी की बैठको में प्रमुख रूप से जितेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, सच्चीदानंद उपासने प्रभारी पाटन विधानसभा, ललित चंद्राकर जिला महामंत्री, श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, कैलाश यादव महामंत्री, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, उत्तरा सोनवानी महामंत्री, मोहन साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, आशुतोष , गुलाबचंद साहू , आदित्य, सतीश, बलदेव पाटकर , सोनू साहू , कमलेश साहू , सुखदेव साहू , राहुल साहू , हीरालाल साहू , शिव कुमार साहू , चैन सिंह साहू , नारायण यादव , संतराम साहू, राजकुमार बघेल , गायत्री साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा, रेवती सोनकर जनपद सदस्य, धनेश यादव , सुनीता पाटकर, उमा शर्मा, धर्मेन्द्र सोनकर, सुरेंद्र साहू उपसरपंच चेतन देवांगन,कुलेश्वर निर्मलकर,राजेश्वर साहू,फणीश साहू,सुरेंद्र साहू,बलदेव साहू,शिवकुमार वर्मा,दउवा साहू,अग्रहीज साहू,पवन यदु,नेतराम वर्मा,बसंत निर्मलकर कृपा राम,फत्तेलाल,कृष्णा साहू,रेखराम साहू,राकेश साहू,बंशी वर्मा,कमलेश वर्मा,सेवाराम ठाकुर, डॉ लक्ष्मण यादव, उत्तम बंजारे, टिकेंद्र वर्मा, पूरण लाल कोषले,अशोक वर्मा, चैतराम टंडन, कृष्णकुमार वर्मा, विक्रांत, भानुप्रताप कोषले, राजूलाल कोषले, होरीलाल यादव, वीरेंद्र यादव, अरुण नेताम, कोमल यादव, गौकरण ठाकुर, पुष्कर यादव, पुष्पकान्त यादव, गणेशराम, राजकुमार ठाकुर, होरीलाल धीवर, श्रीमती सुभद्रा चन्द्राकर, मनोज साहू, चूड़ामणि साहू, मेहत्तर वर्मा, श्रीमती मधुकांता साहू, श्रीमती गायत्री साहू, ललित सोनकर, जनक साहू, पूरनलाल साहू, ईश्वरी यादव, ओमप्रकाश साहू, छगनलाल साहू, राकेश सोनकर, सत्यम सोनकर, इंद्रजीत सोनकर, कामता पटेल, नरेश निषाद, मनोज सेन सहित उत्तर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता एवं सदस्यों की उपस्थित रही।
