पाटन. जिला पंचायत सभापति श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम क्षेत्र के गावों में लगातार दौरा कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यो में काम रहे मजदूरों के बीच पहुंचकर उनसे रूबरू हो रही है। गुरुवार को ग्राम गुजरा और मटिया में श्रीमती नेताम को ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बतलाई। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू को उनके मोबाइल में फ़ोन किये तो शासकीय अवकाश के बाद भी वे ग्रामीणों की समस्या की निदान करने पहुंचे। पेयजल की समस्या को शीघ्रता के साथ दूर करने की बात कही गई। ग्रामीणों ने अवकाश के बाद भी उनके बीच पहुंचने पर सीईओ मनीष साहू एवं जिला पंचायत सभापति दुर्गा नेताम का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति मधु वर्मा,गुजरा सरपंच पीताम्बर पटेल, सोरम सरपंच मोहिनी नायक, कमलेश नेताम, मोहन नेताम, जीवन पवार, रेणु नेताम ,योगेश वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
