रायपुर. छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग व स्टेट GST ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग व स्टेट GST ने कोल करोबारी के 8 ठिकानों पर छापा मारा है।खनिज विभाग व स्टेट GST ने रायपुर, बिलासपुर, खरसिया और कोरबा में कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोल खरीदी बिक्री के अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में करीब 50 अफसरों की टीम शामिल है। कोयला खरीदी व ITC लिए जाने में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद ये छापामार कार्रवाई की गई है।
