राजनादगांव. प्रदेश के राजनांदगाँव ज़िले के मदनवाड़ा में धरती एक बार फिर लाल हो गई है। मदनवाड़ा के पास जारी मुठभेड़ में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एस के शर्मा शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ के चार नक्सली ढेर।
मोहला मानपुर क्षेत्र के परदोनी गाँव के पास रात्रि लगभग 8-9 बजे के क़रीब ये नक्सल मुठभेड़ हुआ है, जिसमें मदनबाड़ा थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा के शहीद हो गए।.सर्चिंग टीम मे निकले बाक़ी जवानो की पतासाजी की जा रही है। सूचना के अनुसार मुठभेड़ में शहीद श्याम सुंदर शर्मा खाला गाँव अम्बिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे है। साथ ही मुड़भेड़ में चार नक्सलियों के भी शव मिले है.मारे गए नक्सलियों में से एक के पास से AK-47 और तीन अन्य हथियार बरामद हुए हैं। शहीद एसआई एसके शर्मा सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला के निवासी थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहादत को किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे।
