सेलूद। बजरंग चौक सेलूद में लगे सोलर लाइट मेंटनेंस के अभाव में लगभग 15 दिनों से बंद था। मुख्य चौक में अंधेरा होने से रात में आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होता था। वेब पोर्टल news24carate.com ने 30 नवंबर को खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभागीय अमला आज हरकत में आई एवं सोलर लाइट में सुधार कार्य शुरू किया गया।

