कांग्रेस का लक्ष्य भानूप्रतापपुर विधानसभा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है-केशव शर्मा


देवरीबंगला / भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव मैं कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के समर्थन में भानबेड़ा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सात बुथ में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री केशव शर्मा ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नीतियां किसान हितैषी हैं, उन्होंने जो कहा सो किया। किसानों का हित मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहली प्राथमिकता है। किसानों की धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के 26 लाख से अधिक किसानों और पशुपालकों, हितग्राहियों को 17 अक्टूबर 2022 को दीपावली पूर्व सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया गया। इससे किसानों में खुशहाली व समृद्धि आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

देश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले वर्ष एवं इस वर्ष भी अव्वल नंबर के मुख्यमंत्री घोषित हुए हैं, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दे। जनसंपर्क में डौंडीलोहारा विकासखंड के श्रीराम ठाकुर व रोहित चुरेंद्र साथ थे। महामंत्री केशव शर्मा ने ग्राम कोरेटीपारा, भोङिया, बाजारपारा, ब्राह्मणपारा, नरसिंहपुर, पूरी तथा सालहे मैं ग्रामीणों की बैठक लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *