सेलूद कबीर आश्रम का संत समागम व सात्विक चौका आरती कार्यक्रम निरस्त

पाटन. सदगुरु कबीर आश्रम सेलूद, तहसील-पाटन, जिला-दुर्ग (छ. ग.) में तीन दिवसीय विराट संत समागम व सात्विक चौका आरती का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम 15 से 17 मई को आयोजित होने वाले थे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे चुके थे। उक्त कार्यक्रम को वैश्विक समस्या कोरोना महामारी के कारण निरस्त कर दिया गया। 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीर आश्रम सेलूद तीन दिवसीय संत समागम व सात्विक चौका आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से संत महापुरुष, भजन गायक व भक्तजनों का आगमन होने वाला था।

आश्रम के संस्थापक महंत सुकृत साहेब शास्त्री ने बताया कि अभी पूरे विश्व मे कोरोना महामारी का संकट छाया हुआ हैं। इस स्थिति में देश व प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगा हुआ हैं। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए कबीर आश्रम सेलूद में आयोजित कार्यक्रम संत समागम व सात्विक चौका आरती को निरस्त कर दिया गया हैं। अब यह कार्यक्रम आगामी सत्र में किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *