1333 धान खरीदी केंद्रों में बनेगा पक्का शेड और चबूतरा, किसान नेता राकेश ठाकुर ने किया खुशी जाहिर

पाटन. छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बेमौसम बरसात के दिनों में किसानों व समितियों को होने वाले समस्याओ को देखते हुवे राज्य सरकार ने पक्का शेड निर्माण और चबूतरा निर्माण करने का फैसला लिया है।
किसान नेता व पूर्व सभापति जिलापंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर ने बयान कर कहा है कि जब मैं किसान कांग्रेस दुर्ग का जिलाध्यक्ष था तब से तत्कालीन भाजपा सरकार से इस संबंध में पक्के शेड व चबूतरा निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहा था लेकिन दुर्भाग्य था कि भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कान में जूं तक नही रेंगा। 15 वर्ष की भाजपा शासन में केवल किसानों के साथ छल होता आ रहा था ।
लेकिन आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में एक वर्ष के भीतर ही किसानों सहित अन्य लोगो के सुविधाओ के अनुरूप फैसला लिया गया। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ ।
पक्का शेड व चबूतरा निर्माण से किसानों को धान सुरक्षित रखने में सहायता होगी साथ ही धान को सड़ने व खराब होने से बचाया जा सकेगा जिससे किसानों को सहायता होगा साथ ही साथ राज्य सरकार को नुकसान भी नही होगा । श्री भुपेश बघेल जी जब से मुख्यमंत्री बने है प्रदेश के हित में अनेक सराहनीय निर्णय ले रहे है।
मैं इस संबंध में बतौर जिला पंचायत सभापति रहते हुवे सदन में धान खरीदी केंद्रों में पक्का शेड व चबूतरा निर्माण करने को लेकर कई बार आवाज उठाया हूँ लेकिन तत्कालीन सरकार भाजपा के होने के कारण मांग पूरा नही किया जाता था ।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के 1333 धान खरीदी केंद्रों पर पक्का शेड व चबूतरा का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विभाग व्यापक तैयारी में जुट गए है । श्री बघेल ने कृषि और सहकारिता विभाग से योजना पर काम शुरू करने कहा है । प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले धान को बारिश से बचाने के लिए अभियान चलाकर पक्का शेड और चबूतरा निर्माण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *