पाटन. कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से लोगों को बचानेको लेकर बजरंग चौक सेलूद में सेवा सहकारी समिति सेलूद अध्यक्ष जवाहर वर्मा एवं मनवा कुर्मी समाज सेलूद ग्राम प्रमुख शम्भूदयाल बंछोर द्वारा शुक्रवार को सुबह दुर्ग से पाटन, मार्ग और सेलूद से धमतरी मार्ग से गुजरने वाले बाइक, कार आदि वाहनों को रोककर उन्हें निशुल्क मास्क वितरण किया गया। साथ ही ने लोगों को मास्क पहनने का तरीका बताया। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने लोगो कहा कि जिनसे मिले पूरी सावधानी रखें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, खुद के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा एवं इसके लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की जानकारी दी गई।
