पाटन। पत्थर खदान पर लगातार लापरवाही नजर आ रही है। आज शाम को एक ट्रैक्टर चालक खदान के रास्ते पर ट्रेक्टर टर्न नही कर पाया और सीधे कई फिट नीचे गिर गया।इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने की खबर है। घटना स्थल पर यह चर्चा है कि
पतोरा स्थित ओबेरॉय खदान में खदान अंदर गाड़ी मोड़ते समय गाड़ी कंट्रोल न होने से गाड़ी गड्ढे में जा गिरा। मौके में गाड़ी पटकने से चालक भीष्म ठाकुर की मौत हो गई युवक ग्राम तमोरा का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि युवक ट्रेक्टर चलाने का काम नया नया सीखे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जुटे है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुंची थी।
