भिलाई। भिलाई तीन के दादर व नंदौरी गांव के बीच खेत में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की साड़ी से उसका गला कसा हुआ है, लिहाजा भिलाई तीन पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरु कर दी है।
बताया जाता है कि बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने खेत में हल्का गड्ढा देखा। गड्ढे में एक इंसानी हाथ का पंजा बाहर निकला हुआ था। घबराए व्यक्ति ने फौरन ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने भिलाई तीन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाया तो सबके होश उड़ गए।
गड्ढे में एक महिला जिसकी उम्र तकरीबन 30से 35 साल आंकी जा रही है कि लाश दफन थी। लाल साड़ी पहनी इस महिला की साड़ी से उसका गला कसा हुआ था। लिहाजा पुलिस को आशंका है कि साड़ी से गला कसकर महिला की हत्या की गई है।
मौके पर पहुंचे भिलाई तीन थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने फार्म हाउस में।मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ के बाद महिला की पहचान शांति बाई पति शंकर के रूप में।शिनाख्त किया। पुलिस ने बतलाया कि उसका पति बाड़ी में नही था। वह तीन दिन पहले से कही गया हुआ है।
