पाटन.विकासखंड पाटनके ग्राम सेलूद,मुड़पार,पतोरा,छाटा,गोंड़पेंड्री,अचानकपुर,धौराभाठा,परसाही,ढौर, चुनकट्टा,गुढ़ियारी में स्थित पत्थर खदानों में पत्थर तोड़ने के लिए हैवी ब्लास्टिंग कराया जा रहा है। खदान संचालको द्वारा जब ब्लाटिंग कराई जाती है तब इसकीं सूचना भी नही दिया जाता। कोई भी समय ब्लास्टिंग कर दिया जाता है। बुधवार को भी ग्राम छाटा व गोडपेंड्री स्थित नहर व सड़क के किनारे स्थित खदान पर ब्लास्टिंग किया गया। जिससे कि पत्थर के बड़े बड़े टुकड़े गिरकर सड़क पर गिरे। जिस समय पत्थर का टुकड़ा गिरा उस समय सड़क पर आवागमन नही था इस कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। वही खदान के कुछ ही दूरी पर तांदुला नहर में लोग नहा रहे थे। सड़क पर पत्थर का टुकड़ा गिरने से व ब्लास्टिंग की आवाज से दहल गए। इसी तरह की ब्लास्टिंग सेलूद सहित आसपास के पत्थर खदानों ने भी की जाती है।
गोंडपेंड्री व छाटा में स्थित पत्थर खदानों में होने वाली हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण काफी सहम गए है। बुधवार को करीब सुबह 10 बजे अचानकपुर छोटी नहर के पास व तर्रा माइनर तांदुला नहर के करीब गोड पेंड्री से लोहरसी मार्ग से लगे एक पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग होने के ग्राम छाटा व पेंड्री के ग्रामीण काफी सहम गए। अचानक सुबह के समय जब लोग घर मे काम कर रहे थे और कुछ लोग खदान के पास नहर में नहा रहे थे उसी समय जोर से आवाज के साथ लगातार दो ब्लास्टिंग किया गया। इस ब्लास्टिंग की आवाज़ आते ही लोग आसपास भागने लगे कि कही पत्थर टुकड़ा उनके ऊपर न गिर जाए। ब्लास्टिंग से उठे पत्थर का टुकड़ा सड़क तक आ गया। काफी धूल उड़ने लगे थे। जिस समय सड़क पर पत्थर का टुकड़ा गिरा उस समय सड़क पर कोई नही था इस कारण बड़ा हादसा टल गया।
पहले भी पत्थर घरों तक आ गए है
इससे पहले भी कई बार ब्लास्टिंग से उड़ने वाली पत्थर घरों की छप्पर को तोड़कर अंदर तक पहुंच गया है। गोडपेंड्री में घर मे पत्थर गरने से एक बालिका को चोट भी आई थी। इस तरह से कई घटना घट चुकी है। उतई पुलिस में एक पत्थर खदान के मालिक पर अपराध भी दर्ज किया गया था। लेकिन इसके बाद भी खनिज विभाग सहित जिला प्रशासन ग्रामीणों की जान माल की रक्षा के लिए गंभीर नही है।।
ब्लास्टिंग का समय निर्धारित नही
जानकारी के अनुसार पत्थर खदान संचालको को जब भी खादानो पर ब्लास्टिंग किया जाना होता है उसका एक निर्धारित समय रहता है। ब्लास्टिंग की समय की जानकारी पंचायतो को दिया जाना चाहिए, साथ ही मुनादी भी किया जाना चाहिए। उसी निर्धारित समय पर खदानों पर ब्लास्टिंग किया जाना चाहिए। लेकिन ग्राम छाटा, पेंड्री, अचानकपुर सहित आसपास के ग्रामो के पत्थर खादानो में।संचालको द्वारा कभी भी ब्लास्टिंग कर दिया जाता है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।
वर्षण-:कब कब ब्लास्टिंग किया जाना है इसकीं जानकारी ग्राम पंचायत को नही दी गई है। खदान संचालक मनमानी करते हुवे कभी भी ब्लास्टिंग कर रहे है । खदानो में अभी जो ब्लास्टिंग हो रही है उसमें हैवी ब्लास्टिंग का उपयोग किया जा रहा है। सड़क किनारे व बस्ती से लगे खदानों को जनहित में तत्काल बन्द कर दिया जाना चाहिए।
नीलेश गनीर,सरपंच, ग्राम पंचायत गोडपेंड्री
