ब्रेकिंग: सिया देवी मंदिर के पास एक महिला की लाश मिली, पहचान छिपाने बुरी तरह कुचला गया है सिर

बालोद.जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत सियादेवी मंदिर के समीप एक महिला का शव मिला है। मृतक महिला की उम्र 40 के करीब बताई जा रही हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है।जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश एक दिन पुरानी है। घटना स्थल के आसपास के पत्थरों में मिला खून का निशान मिला है। बहरहाल पुलिस हत्या का केस दर्ज कर महिला की पहचान में जुट गई हैं। हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। महिला के शरीर में एक भी जेवर नहीं मिला है। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले लोगों ने लाश को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *