घरेलू विवाद के बाद घर छोड़कर गई पत्नी और पुत्री बदमाशों के चंगुल में , पुलिस पर पतासाजी करने में लापरवाही बरतने का आरोप, उतई थाना प्रभारी को बर्खास्त सौपा ज्ञापन

दुर्ग. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 4 से योगेश्वरी और उसकी 11 साल की बेटी 9 मार्च को अचानक घर से चली गई । महिला का उसके पति मोहन गोस्वामी से 8 मार्च को घरेलू बातों पर विवाद हो गया था। उसके बाद से पत्नी अभी तक घर नहीं पहुंची जिसकी सूचना उतई थाना में किया गया ।पीड़ित मोहन गोस्वामी मजदूरी का काम करता है बहुत ही गरीब परिस्थिति का व्यक्ति है उसके शिकायत पर थाना उतई द्वारा लगातार उसको घुमाया जा रहा था। जिसकी जानकारी मोहन गोस्वामी ने सांसद विजय बघेल को जानकारी दिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को कार्रवाई करने हेतु कहा गया ।परंतु थाना प्रभारी द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ।योगेश्वरी के पति मोहन गोस्वामी द्वारा बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बेटी ग्वालियर में असामाजिक तत्वों के बीच फंसी हुई है । जिन लोगो के पास उनकी पत्नी और बच्चे है उनके द्वारा फोन करके पैसा की मांग कर रहे है। नही देने पर पत्नी और बेटी को बेच देने एवम जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग थाना प्रभारी उतई को दिया जा चुका है उसके बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई ।थाना उतई द्वारा लापता योगेश्वरी एवं उसकी नाबालिक लड़की को बरामदगी करने में घोर लापरवाही बरती जा रही । पुलिस का रवैया बेहद सुस्त है ।गृह मंत्री के इलाके में ऐसी गंभीर घटना पर कार्यवाही ना किया जाना समझ से परे है । गरीब परिवारों को न्याय मिले इस कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ऐसी समस्या के लिए निराकरण के लिए तत्परता से कार्रवाई किया जाना चाहिए ।सुस्त पुलिस प्रशासन को अलर्ट करने के उद्देश्य माननीय गृह मंत्री के आवास पर जाकर पीड़ित परिवार के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा थाना प्रभारी उतई एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने हेतु गृह मंत्री के समक्ष अपनी बात रखने के लिए उनके निवास स्थान पर प्रदर्शन करने जा रही है। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला दुर्ग के रितेश कुमार शर्मा ने एडीएम गजेंद्र ठाकुर को मामले पर ज्ञापन सौंपा है की उक्त गंभीर प्रकरण में आज तक कार्रवाई न होने के कारण स्थानीय विधायक एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पर प्रदर्शन की सूचना दी गई है। जिसकी सुुचना जिलाधीश को भाजयुमो के रितेश कुमार शर्मा द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *