भिलाई निगम के कुछ क्षेत्रों की दुकानें रहेंगी बंद, सकरी गलियां एवं ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना होगा मुश्किल इसलिए लिया गया निर्णय

दुर्ग. भिलाई निगम के कुछ क्षेत्रों की दुकानें सोशल डिस्टेंस के नियमों के पालन हेतु बंद रखी जाएगी।
यह दुकाने रहेंगी बंद
उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 लक्ष्मी नगर सुपेला में (1) सुपेला का हार्डवेयर लाइन, (2) चूड़ी लाइन अत्यधिक सघन बसाहट होने के कारण यहां पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना कठिन होगा इसलिए यहां की दुकानें बंद रहेंगी!
जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 में (1) सर्कुलर मार्केट के मसाला दुकान, (2) बूट हाउस,(3) रेडीमेड कपड़ा की दुकाने सकरी रोड होने के कारण तथा घना बसाहट होने के कारण यहां पर भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर पाना संभव नहीं हो पाएगा इसलिए यह दुकानें भी बंद रहेंगी।
जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में सिविक सेंटर स्थित चौपाटी में बहुत लोगों की आवाजाही रहती है और बैठकर खाने में अत्यधिक भीड़ होने की सम्भावना को देखते हुए बंद रहेंगी।
कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ऐसे बाजार क्षेत्र एवं व्यवसायिक दुकाने जहां पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना कठिन साबित होगा उन क्षेत्रों में दुकानें बंद रखे जाने का निर्णय निगम प्रशासन द्वारा लिया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *