जिला साहू संघ दुर्ग के 31वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 400 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने दिया परिचय

  • साहू सदन केला बाड़ी, दुर्ग में नवनिर्मित प्रशिक्षण कक्ष का लोकार्पण

दुर्ग। जिला साहू संघ,दुर्ग द्वारा गोंडवाना भवन ,दुर्ग में आयोजित “युवक-युवती परिचय सम्मेलन मे अतिथियों द्वारा साहू समाज के आराध्य माता कर्मा जी के तैलया चित्र में माल्यार्पण कर आरती पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई , सभी अतिथियों का स्वागत जिला साहू संघ के अध्यक्ष के नंदलाल साहू के नेतृत्व में किया गया।उनके स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा मांगलिक पत्रिका “परिचायिका” का विमोचन किया गया।
जिसमें साहू समाज के प्रदेश भर के विवाह योग्य युवक-युवती प्रतिभागियों का 1100 पंजीकृत नाम एवं बायोडाटा प्रकाशित किया गया है लगभग 400 विवाह योग्य युवक युवती प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय मंच के माध्यम से भी दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अरुण साव सांसद बिलासपुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने कहा कि साहू समाज एक बहुत बड़ा समाज है और दुर्ग जिला पूरे छत्तीसगढ़ साहू समाज को संगठित होने प्रेरित करता है एवं हमेशा अग्रिणी भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू , मंत्री गृह, जेल, लोकनिर्माण, छ. ग. शासन ने कहा कि जिस तरह पहले युवक युवती परिचय सम्मेलन की परिकल्पना किये थे वो सार्थक होते दिख रहा है आज के समय मे समय एवं धन की बचत होतीहै उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी प्रतिभागियों को सहपरिवार आना चाहिए। टहल साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने कहा कि परिचय सम्मेलन में सभी वर्ग के लोगो को मौका मिलता है तथा उन्होने कहा कि समाज के सभी कुरीतियों को मिटा कर समाज के लिए अग्रिणी भूमिका निभाना है अतिविशिष्ट अतिथि रामशिला साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्रीमहिला बाल विकास मंत्री ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज मे जो धर्म परिवर्तन हो रहा है उसके लिए पूरे समाज के लोंगो को मिलकर रोकना है। कार्यक्रम को हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने भी सम्बोधित किया।

मौके पर प्रदेश साहू संघ के सलाहकार रमेश साहू,पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू, यतीश साहू, कृष्णा साहू, दिव्या कलिहारी, रागिनी साहू, अनिल साहू, मंजू साहू, राकेश साहू, दिलीप साहू, दिनेश साहू, खेमलाल साहू,धनराज साहू, लालेश्वर साहू,सरिता साहू, गोपेश साहू,गंगादीन साहू, हरिशंकर साहू , राकेश साहू, पोषण साहू, पुसउ राम साहू, श्याम लाल साहू अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *