सीएम के आगमन से पहले बचाव की तैयारी सीएम के दौरे से पहले सभी विकासखंड में लग रहे जन समस्या निवारण शिविर

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं।

ग्रामीणों में चर्चा का माहौल इस शिविर को दिया जा रहा है सेटलमेंट शिविर का नाम

रोशन अवस्थी@देवभोग। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में मूलभूत समस्याओं को दूर करने जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। आज देवभोग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर मलिक पहुंचे और लोगों की समस्या, शिकायतें सुनी।

जन समस्या निवारण शिविर में सभी विभाग के स्टाल लगाये गये थे। साथ ही सभी विभाग प्रमुख बारी-बारी से ग्रामीणों को जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे थे साथ ही योग्यता के अनुसार लोगो को योजना से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविरों में स्वास्थ विभाग, रेशम विभाग, पीएचई ,कृषि, आयुर्वेद, उद्यान ,शिक्षा, खाद्य, पंचायत, महिला बाल विकास विभाग सहित विकासखंड के सभी विभाग ने अपने अपने स्टाल लगाकर लोगो की समस्याओं और मांग के अनुरूप निराकरण किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग ग्रामीणों को दे। कलेक्टर मलिक ने शिविर में आये ग्रामीणों से उनकी समस्याओं, मांगों आदि के बारे में भी पूछा और उनसे बातचीत की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। देवभोग जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 180आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनहर लाल मंडावी, एसडीएम अर्पिता पाठक व अन्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *